लखीसराय जिला जदयू अध्यक्ष का चुनाव संपन्न, रामानंद मंडल निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

जिला जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय सांगठनिक चुनाव संपन्न। रामानंद मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए जिला जदयू अध्यक्ष

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय जिला जनता दल यूनाइटेड की सांगठनिक निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक शर्मा एवं जिला पर्यवेक्षक हिमांशु पटेल की संयुक्त देखरेख में जिला मुख्यालय के एक होटल में पार्टी जिला परिषद के सभी डेलीगेट एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित की गई। इस दौरान जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन पत्र रामानंद मंडल के दो सेट में प्राप्त हुए जिसके प्रस्तावक राजीव रंजन एवं कृष्ण नंदन सिंह थे ।

- Sponsored Ads-

इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष इस पद के लिए किसी भी उम्मीदवार के कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुए। तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक शर्मा एवं जिला पर्यवेक्षक हिमांशु पटेल की ओर से संयुक्त रूप से रामानंद मंडल को जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पद पर विधिवत निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई। जिसे निर्वाचन के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से सर्वसम्मति से ताली बजाकर स्वागत किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जनता दल यूनाइटेड के सत्यनारायण महतो, रंजीत कुमार मंडल, अनिल साहू, लक्ष्मण महतो, प्रशांत कौशल, मदन मंडल, राजकुमार महतो, देवकीनंदन मंडल, अजीत पटेल, प्रवीण कुमार, कारे लाल राय, कृष्ण नंदन सिंह सहित भारी संख्या में जदयू समर्थक मौजूद थे। विदित हो कि रामानंद मंडल जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार काबिज हुए हैं।

लखीसराय से सरफराज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article