आरक्षण के बिना चुनाव का घोषणा कर पिछड़ा -अति पिछड़ा वर्ग को ठगने का काम किया है – पूर्व विधायक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

आरक्षण के बिना चुनाव का घोषणा कर पिछड़ा -अति पिछड़ा वर्ग के जातियों को ठगने का काम किया है। उक्त बातें सोमवार को बेगूसराय के बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर के बाहर भाजपाइयों द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललन कुंवर ने महागठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब नगर निकाय की चुनावी प्रक्रिया बिना सोचे समझे आरम्भ किया गया तब जाकर आज़ न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही साफ़ कर दिया है कि आरक्षण रोस्टर का पालन किए बगैर चुनाव आयोग और सरकार चुनाव नहीं करा सकती है।

- Sponsored Ads-

आरक्षण के बिना चुनाव का घोषणा कर पिछड़ा -अति पिछड़ा वर्ग को ठगने का काम किया है - पूर्व विधायक 2

उन्होंने उदाहरणस्वरूप मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सरकार की नाम लेते हुए कहा कि वहां की सरकार न्यायालय में जाकर विधि सम्मत अपना पक्ष रखने का काम किया। जिस पर सामान्य चुनाव की निर्णय के तहत चुनावी प्रक्रिया आरंभ की गई। महागठबंधन की सरकार गठन होते ही जनता को ठगने का काम शुरू कर दिया है। यह केवल छलावा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कह रहे हैं नवंबर में चुनाव कराई जाएगी। जबकि पिछड़ा- अति पिछड़ा वर्ग आयोग का अबतक गठन भी नहीं किया है। और पहले ही बीसी-1, बीसी-2 में बांट कर रखने का काम किया है।

धरना को पूर्व मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट अशोक कुमार सिंह सहित कई महिला वक्ता आदि ने संबोधित किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता राजकिशोर सिंह, कन्हैया कुमार मिश्रा, नन्दलाल पोद्दार सहित प्रखण्ड के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ता शामिल थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article