समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: दो युवक की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर;बारात से लौट रहे थे सभी युवक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के निकट एनएच-322 पर रविवार की देर रात एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकड़ा गई। इसमें दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि उक्त सभी लोग मारुती कार पर सवार होकर समस्तीपुर से बारात पटोरी गई थी। देर रात बारात वापसी के क्रम में पांच युवक एक कार पर सवार होकर लौट रहे थे। अचानक कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद तेज गति में कार पेड़ से टकरा गई। देर रात टक्कर की जोरदार आवाज से ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े।

- Sponsored Ads-

तबतक दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। शेष तीन युवक को ग्रामीणों की मदद इलाज के लिए अस्पातल भेजा गया।

समस्तीपुर संवादाता अनील चौधरी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article