शोकाकुल स्वजनों से मिलकर बेगूसराय नगर विधायक ने दिया सांत्वना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह एवं भाजपा नेताओं की टीम शुक्रवार को मुहफसिल थाना क्षेत्र के हैवतपुर वासुदेवपुर निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह से मिलकर उन्हें एवं उनके शोक संतृप्त सवज्जनों को ढ़ाढ़स बंधाया । शुक्रवार को ही पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद सिंह भाजपा नेता मनीष कुमार पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेताओं की टीम मनोज सिंह से मिलकर सांत्वना दिया ।

- Sponsored Ads-

शोकाकुल स्वजनों से मिलकर बेगूसराय नगर विधायक ने दिया सांत्वना 2बताते चले थे भाजपा नेता के इकलौते 16 वर्षीय पुत्र भुवन कुमार की मौत गत10 अक्टूबर की सुबह बूढ़ी गंडक नदी के सिउरी पुल घाट में स्नान करने के क्रम में डूबने से हो गई थी। भाजपा नेताओं ने इस हृदय विदारक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है । मौके पर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष भाजपा नेता विजय शंकर सिंह, प्रभात कुमार सिंह ,नूनू सिंह विपिन सिंह, डॉ मुरारी सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

शोकाकुल स्वजनों से मिलकर बेगूसराय नगर विधायक ने दिया सांत्वना 3बताते चलें की घटना के दिन से ही भाजपा नेता मनोज सिंह को सांत्वना देने के लिए भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं एवं सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के आने एवं घटना पर शोक जताने का क्रम जारी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article