घर में ताला लगाकर पूरा परिवार गया था रांची, चोरों ने नकदी समेत उड़ाए 22 लाख की संपत्ति

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

अगर आप अपने घर को बंद कर कहीं जाने की सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान। क्योंकि बंद घरों के ऊपर अज्ञात चोरों की पैनी नजर है। इसी का जीता जागता उदहारण सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके का श्रृंगार हाट मोहल्ला है जहां बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने 22 लाख की चोरी कर ली। घटना के संबंध में घर के सदस्य रिशु गुप्ता ने बताया कि उनका पूरा परिवार किसी काम को लेकर रांची गए हुए थे। जिसके कारण उनके घर में कोई नहीं था।

- Sponsored Ads-

सीसीटीवी के सहारे पूरे घर को छोड़कर परिवार वाले निश्चिंत होकर रांची गए थे। इसी का अज्ञात चोरों ने फायदा उठाते हुए बाथरूम की खिड़की को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गोदरेज में रखकर 20 लाख का महंगे आभूषण और डेढ़ लाख नगद के अलावे कई अन्य सामानों के ऊपर हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोरी की वारदात की थोड़ी बहुत वाकया घर के बाहर सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस की टीम श्रृंगार हाट पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं अज्ञात चोरों के विरुद्ध सोहसराय थाना में मामला दर्ज कराया है।

नालंदा से ऋषिकेश 

Share This Article