तेघड़ा अयोध्या मिथिला गंगा घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, गोताखोर के द्वारा खोजबीन जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड के अयोध्या मिथिला गंगा घाट में रविवार की सुबह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण एक युवक डूब गया । स्थानीय गोताखोर के द्वारा युवक की काफी खोज बीन की गई लेकिन डूबे हुए युवक का पता नहीं चल सका ।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तेघड़ा अंचल अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम अयोध्या मिथिला गंगा घाट पर पहुंची और डूबे हुए युवक की खोज की जा रही है । डूबे हुए युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के ताजपुर नगर परिषद वार्ड संख्या 22 निवासी दिनेश राय के 23 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ ऋषि के रूप में हुई है ।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा अयोध्या मिथिला गंगा घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, गोताखोर के द्वारा खोजबीन जारी 2गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबे हुए युवक अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए निजी वाहन से आया था जो स्नान करने के दौरान में डूब गया।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article