बेगूसराय ने कई बेहतरीन खिलाड़ी मिथिला विश्वविद्यालय को दिए हैं – प्रो अजय नाथ झा

DNB Bharat Desk

मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो डॉ अजय नाथ झा का खिलाड़ियों ने किया भव्य स्वागत।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले में मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो डॉ अजय नाथ झा को सोमवार को बेगूसराय आने क्रम में बेगूसराय बॉल बैडमिंटन के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारी ने उनका जीरोमाइल गोल्मबर पर भव्य स्वागत किया।

यह जानकारी बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकाश कुमार ने दी उन्होंने बताया की मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो डॉ अजय नाथ झा मिथिला विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता के समापन मे शामिल होने आए थे। वहीं साथ चल रहे मिथिला विश्वविद्यालय के खेल एक्सपर्ट मनीष राज एवं सुमित कुमार का भी स्वागत किया गया। मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो डॉ अजय नाथ झा ने बताया की मिथिला विश्वविद्यालय के टीम में बेगूसराय के खिलाड़ियों हर समय वर्चस्व रहा है और बेगूसराय ने कई बेहतरीन खिलाड़ी मिथिला विश्वविद्यालय को दिए हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय ने कई बेहतरीन खिलाड़ी मिथिला विश्वविद्यालय को दिए हैं - प्रो अजय नाथ झा 2जिन्होंने मिथिला विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाया है ।खास करके फुटबॉल कबड्डी वालीबाल एवं बाल बैडमिंटन के एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी बेगूसराय से रहे हैं।

इस मौके पर नयन कुमार, ललन कुमार ,अंकित कुमार ,नैतिक कुमार, सोनू कुमार ,गुलशन कुमार, अंशु कुमार, पूनम कुमारी, युक्त रानी, कशिश कुमारी ,दिल्ली कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजकिशोर, कमल वत्स एवं राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमबीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article