29 गेंदों पर जड़े 75 रन, वीरपुर स्टार्स ने 7 विकेट से जीता पहला क्वार्टर फाइनल

DNB Bharat Desk

बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बीसीसी वीरपुर एवं वीरपुर स्टार्स की टीम के बीच खेला गया। जिसमें वीरपुर स्टार्स 7 विकेट से विजयी रही।

- Sponsored Ads-

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये बीसीसी वीरपुर की टीम 13वें ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गयी। जवाब में खेलने उतरी वीरपुर स्टार्स की टीम 10वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

29 गेंदों पर जड़े 75 रन, वीरपुर स्टार्स ने 7 विकेट से जीता पहला क्वार्टर फाइनल 2मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के बल्लेबाज सूरज को दिया गया। उन्होंने 29 गेंद पर 75 रन बनाये। अंपायरिंग मो. कादिर व मो. चांद, स्कोरिंग राहुल कुमार व कमेंट्री शुभम कुमार ने किया।

Share This Article