भगवानपुर पुलिस ने चोरी कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना कांड संख्या 287/23के अप्राथमिकी अभियुक्त तेलन गांव निवासी स्व फुलेना सहनी के पुत्र राजीव सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की घटना को लेकर भगवानपुर पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए चोरी की घटना के सातवें दिन तेलन में हुई चोरी मामले के अप्रथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

भगवानपुर पुलिस ने चोरी कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल 2 इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष  प्रतोष कुमार ने बताया कि जोकिया पंचायत के तेलन गांव में 21 अक्तूबर को गुड़िया देवी पति बालमुकुंद सिंह के घर में चोरी हुई थी। इसी चोरी के आरोप में भगवानपुर थाना कांड संख्या 287/23के अप्राथमिकी अभियुक्त तेलन निवासी स्व फुलेना सहनी के पुत्र राजीव सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article