बेगूसराय में मामुली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,मुहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में हुआ था विवाद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि दोनों पक्ष की तरफ से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।जिसमें आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से दोनों पक्ष के तरफ से एक दूसरे पर लाठी डांटे से मारपीट की जा रही है।

यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हैबतपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि मोहर्रम पर्व को लेकर अपने ही समुदाय के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गया गाली गलौज होते ही दोनों तरफ से लाठी डांटे से एक दूसरे के ऊपर प्रहार करना शुरू कर दिया।

बेगूसराय में मामुली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,मुहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में हुआ था विवाद 2हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी।मौके प्रमुख हासिल थाने के पुलिस पहुंचकर दोनों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article