बेगूसराय में हैंड बैग छीन कर भाग रहे बदमाश का पीछा करने के दौरान ट्रेन से गिरी महिला, मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

 

बेगूसराय में अपराधियों के द्वारा लगातार छिनतई की जा रही है और इसी क्रम में आज बरौनी कटिहार रेल खंड के दनौली फुलवरिया हॉल्ट के समीप एक महिला की जान चली गई। दरअसल जिस वक्त महिला ट्रेन में सोई हुई थी और सफर कर रही थी इसी क्रम में उच्चकों ने उसका हैंड बैग झपट लिया और भागने लगा। बैग लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा करते-करते महिला भी ट्रेन के दरवाजे तक आई और तब तक लिफ्टर बैग लेकर फरार हो चुका था और महिला ट्रेन से गिर गई तथा ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

मृतिका महिला की पहचान असम की रहने वाली कांति देवी के रूप में की गई। कटिहार रेंज के डीआईजी, एसपी समेत कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल लगातार हो रहे छिनतई की घटनाओं के बाद रेल प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे थे। अब देखने वाली बात होगी पुलिस की कार्रवाई कहां तक रंग लाती है और उचक्कों के मंसूबे खत्म हो पाते हैं या नहीं।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article