बेगूसराय: युवक की हत्या कर बहियार में फेंका शव, एक लाख रुपये के लिए कत्ल की आशंका से सनसनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। और अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार स्थित सड़क किनारे फेंक दिया। वहीं युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

- Sponsored Ads-

परिजन अपहरण के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। मामला मंझौल थाना क्षेत्र के कावर अंतर्गत धनफर बहियार का है। जहां सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मंझौल पंचायत 02, वार्ड 10 बाबा टोला निवासी लगभग 28 वर्षीय गणेश कुमार, पिता रामजीवन सिंह के रूप में हुई है।

बेगूसराय: युवक की हत्या कर बहियार में फेंका शव, एक लाख रुपये के लिए कत्ल की आशंका से सनसनी 2जानकारी के मुताबिक गणेश कुमार बुधवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को उनका शव बहियार स्थित सड़क किनारे पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार, थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी, चेरिया बरियारपुर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार बसु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 बेगूसराय: युवक की हत्या कर बहियार में फेंका शव, एक लाख रुपये के लिए कत्ल की आशंका से सनसनी 3बाद में बेगूसराय एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। परिजनों ने बताया है कि दो दिन पहले बेटे ने करीब एक लाख रुपये का पेड़ बेचा था। सारा पैसा उसी के पास था। हमें आशंका है कि रुपये के लिए हत्या की गई है। 

बेगूसराय: युवक की हत्या कर बहियार में फेंका शव, एक लाख रुपये के लिए कत्ल की आशंका से सनसनी 4इस दौरान एसपी मनीष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।प्रथम दृष्टया शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।मृतक विवाहित था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और गांव में दहशत का माहौल है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article