अस्थावां विधानसभा के जदयू एमएलए डॉक्टर जितेंद्र कुमार का छलका दर्द कहा चुनाव में कुछ लोग का फितरत होता है खीर में एक चुटकी नमक डालने का
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के अस्थावा विधान सभा के जेडीयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार के द्वारा सरमेरा प्रखंड के मिरनगर पंचाय में लाखो रुपया की लागत सामुदायिक भवन छठघाट का उद्घाटन जबकि इसूआ पंचायत में पांच करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर बनने वाली पक्की सड़क का शिलान्यास किया।
इस मौके पर इसुआ गांव में जनसंपर्क सभा का भी आयोजन किया गया।सभा को संबोधित करते हुए जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने अपने ही लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग का खीर में एक चुटकी नमक डालने का फितरत होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त अपने ही लोगों के द्वारा यह भ्रम फैलाया जाता है की इस बार विधानसभा चुनाव में हमें टिकट नहीं दिया जाएगा। हमने आज तक पार्टी के लिए ईमानदारी पूर्वक काम किया है।
यही कारण है कि मुझे अस्थावां विधानसभा से हर बार पार्टी चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है। हमने आज तक किसी के साथ विश्वास घात नहीं किया है। जेडीयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी का नाम जेडीयू नहीं बल्कि नीतीश पार्टी है इसलिए मैं जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि मैं आजीवन नीतीश कुमार के संरक्षण में रहूंगा और उनकी देखरेख में अपने विधानसभा का विकास करूंगा, हमारी यही सोच है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
- Sponsored Ads-
