ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने तीन नाबालिगों को किया रेस्क्यू, सुरक्षित हाथों में सौंपे मासूम

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के अंतर्गत आरपीएफ की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर बरामद किया। 

- Sponsored Ads-

बाद में सभी बच्चों को आवश्यक कार्रवाई के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्टेशन क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं जांच के दौरान आरपीएफ उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार के नेतृत्व में सउनि शशिकांत तिवारी तथा महिला आरक्षी ज्योति कुमारी की टीम ने तीन बच्चों को संदिग्ध अवस्था में प्लेटफॉर्म के आसपास घूमते हुए देखा। संदेह होने पर टीम ने बच्चों से पूछताछ की। 

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने तीन नाबालिगों को किया रेस्क्यू, सुरक्षित हाथों में सौंपे मासूम 2बातचीत में बच्चों ने बताया कि वे अपने घर से अपनी दीदी के यहां जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण स्टेशन तक पहुंच गए। बच्चों ने अपना घर जिला मुंगेर बताया। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर, समस्तीपुर की उपस्थिति में आगे की प्रक्रिया पूरी की।

 इसके बाद शंकर कुमार मल्लिक, समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन समस्तीपुर को बच्चों को विधिवत सौंप दिया गया, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। आरपीएफ की इस तत्परता से संभावित अनहोनी को टालते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण मिल सका।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article