ऑपरेशन मुस्कान: वीरपुर पुलिस ने लौटाया पंचायत समिति प्रतिनिधि का खोया मोबाइल, चेहरे पर लौटी खुशी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के मुज्जफरा निवासी सुरेश चौधरी के पुत्र सह पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि मण्टुन चौधरी का करीब पांच महीने पूर्व एक एंड्रॉयड मोबाइल खो गया था। जिसे पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर पीड़ित को सोंप दिया है।

- Sponsored Ads-

जिससे थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार व एसआई ऋषिकेश भारद्वाज की छेत्र में चहुंओर प्रसंशा कि जा रही है। लोगों का कहना है कि वास्तव में पुलिस की हांथ बहुत लंबी होती है। लोगों ने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा अगर पुलिस के द्वारा किए जा रहे किसी भी मामले में स्वतंत्र होकर जांच पड़ताल करने दिया जाए तो जटील से जटील समस्या भी सुलझ सकती है।

ऑपरेशन मुस्कान: वीरपुर पुलिस ने लौटाया पंचायत समिति प्रतिनिधि का खोया मोबाइल, चेहरे पर लौटी खुशी 2और क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल भी बना रहेगा। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मण्टुन चौधरी ने बताया कि लगातार पुलिस के द्वारा मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बजह से आज मेरा खोया हुआ मोबाइल मुझे मिल गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article