240 वर्षो से भक्तों के कंधे पर विदा होती है बाड़ा की वैष्णवी दुर्गा

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बड़ा गांव में खूब धूमधाम से होती माता की पूजा अर्चना।

डीएनबी भारत डेस्क 

240 वर्षो से भक्तों के कंधे पर विदा होती है बाड़ा खोदावंदपुर की वैष्णवी माता। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शोभाकांत झा बताते हैं कि पुराने समय में जब बुढ़ी गंडक नदी में बांध नही था तो मंदिर के पास ही नदी का बहाव क्षेत्र था। तब वर्तमान में जहां मंदिर है वहीं भीत के घर मे दुर्गा मंदिर हुआ करता था।बूढ़े बुजुर्गों के अनुसार उस समय भक्तगण अपने कांधे पर माता के प्रतिमा का विसर्जन किया करते थे।

- Sponsored Ads-

240 वर्षो से भक्तों के कंधे पर विदा होती है बाड़ा की वैष्णवी दुर्गा 2

आज जब बुढ़ी गंडक नदी में बांध पर गया है और नदी का बहाव क्षेत्र मंदिर से एक किलोमीटर दूर है तथा गाड़ी वगैरह के तमाम संसाधन हैं बावजूद भक्तगण अपनी आस्था और पुरानी परम्परा का अनुसरण करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा को अपनी कंधा देकर पैदल ही नदी में विसर्जन करते हैं। विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में नर नारी भक्तजन दोनो ही सहभागी होते हैं और माता के डोली को कंधा देना अपना सौभाग्य और माता का आशीर्वाद मानते हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

TAGGED:
Share This Article