बेगूसराय में लगातार जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदार ने कहा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय शहर को साफ सुथरा एवं अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर कमर कस ली है और इसके लिए लगातार अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर नगर निगम के कर्मचारियों के ने हड़ताली चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़कों के किनारे अवैध तरीके से लगाए गए दुकानों को खाली करवाया।

- Sponsored Ads-

गौरतलब है कि नगर निगम लगातार शहर को साफ सुथरा रखने के लिए अतिक्रमित भूमि को मुक्त करवाया रहा है, लेकिन दुकानदार उसके बाद भी अवैध तरीके से अपने-अपने दुकान लगाकर जाम की स्थिति पैदा कर दे रहे हैं। हालांकि दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई और एकाएक यह कार्रवाई की गई है  वहीं नगर निगम के द्वारा कहा जा रहा है कि पूर्व में भी दुकानदारों को दुकान हटाने का नोटिस दिया गया था बावजूद इसके दुकानदार अपने रवैये से बाज नहीं आ रहे थे। अतः नगर निगम के द्वारा यह सख्त कार्रवाई की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article