बेगूसराय उत्पाद विभाग की टीम ने नशे की हालत भें एक युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब उत्पाद विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को नशे के संदेह में पकड़ा और फिर जांच करने वाले यंत्र से जब उसकी जांच की गई तो व्यक्ति के द्वारा नशा करने की पुष्टि हुई।

- Sponsored Ads-

लेकिन जब उत्पाद विभाग की टीम उसे हिरासत में ले रही थी तो उक्त व्यक्ति के द्वारा घंटों ड्रामा किया गया और वह व्यक्ति पुलिस के साथ जाने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि इस दौरान उसने पुलिस के हाथ पांव भी जोड़ें और काफी मिन्नत आरजू भी की।

लेकिन आरोपी व्यक्ति के द्वारा किए जा रहे ड्रामे के बाद पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा और पुलिस ने उसे जबरन पकड़कर अपने हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस के द्वारा उक्त व्यक्ति के साथ मारपीट भी की गई। जिसका विरोध आम लोगों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात पुलिस उसे हिरासत में लेकर मौके से चली गई और माहौल शांत हो सका।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article