भगवानपुर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बेगूसराय के भगवानपुर पश्चिमी मंडल के बनवारीपुर हनुमान चौक पर मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता बलराम प्रसाद सिंह ने किया। जयंती के अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

जिला उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रितेश सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से जानकारी दी। मौके पर मंडल महा मंत्री अमरेश सिंह, मोनू कुमार, मंडल उपाध्यक्ष पवन, उदय, रामानुज चौधरी, राजेश, दिलीप, शुशील चौधरी, पुष्कर कुमार, मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article