बेटी जन्म देनें पर ससुराल वालों ने गर्भवती महिला की पीट पीट कर कर दी हत्या, मायके वालों ने लगाया आरोप

DNB Bharat

नालंदा जिला के मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के केवल बीघा गांव में मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर उसके शव को आत्महत्या प्रतीत हो इसके लिए फांसी के फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। दरअसल नरहट जिले के गोविंदपुर बेलदारी निवासी कुसुम कुमारी की शादी मानपुर थाना के केवल बीघा निवासी उदय चौहान से हुआ था।

- Sponsored Ads-

मृतका कुसुम कुमारी की बहन मालती का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद सब कुछ ठीक-ठाक रहा। शादी के बाद कुसुम कुमारी को तीन बच्ची भी हुए। लेकिन तीनों बच्ची सूरदास हुई। इस बार भी मृतक जब गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने कुसुम कुमारी का अल्ट्रासाउंड करवाया। और कानून का उल्लंघन करते हुए भ्रुण जांच भी कराया।

जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया।घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। घटना की सूचना पाकर मानपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article