बछवाड़ा में कुत्तों का आतंक : बेगूसराय में फिर दिखा कुत्ते का आतंक, महिला को नोच खाया, हुई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है जब कुत्तों के झुंड ने शौच के लिए गई महिला पर हमला बोल दिया एवं नोच नोच कर उसकी जान ले ली। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह बछवाड़ा निवासी राज कुमार शर्मा की पत्नी मीरा देवी शौच के लिए गई थी और उसी वक्त आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। साथ ही साथ कुत्तों ने उक्त महिला के शरीर को पूरी तरह क्षत-विक्षत कर लहूलुहान कर दिया।

- Sponsored Ads-

फिलहाल स्थानीय लोगों के द्वारा बछवाड़ा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

गौरतलब है कि पिछले 6 माह के दौरान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने 4 लोगों की नोच नोच कर जान ले ली। लोगों के द्वारा वन विभाग को सूचना देने के बावजूद भी अब तक इस दिशा में कोई भी काम नहीं किए गए हैं। इससे लोगों में खासी नाराजगी है।

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article