बेगूसराय में बच्चों के विवाद के मारपीट में चार लोग बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बच्चों के विवाद में एक बार फिर दबंग ने पिता पुत्र समेत पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पचंबा गांव की है।

पीड़ित दुलारचंद महतो ने बताया की दिन में उनके पुत्र एवं राजेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर मैदान में ही विवाद हुआ था और इसी आक्रोश में बीते शाम राजेश कुमार अपने 15 अन्य सहयोगियों के साथ लाठी डंडे से लैस होकर उनके घर पर पहुंच गया और ताबड़तोड़ जमकर पिटाई कर दी ।

बेगूसराय में बच्चों के विवाद के मारपीट में चार लोग बुरी तरह घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2जिससे दुलारचंद महतो एवं उनके अन्य पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने सिंघौल थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानवीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article