बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई

DNB Bharat

एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार के नेतृत्व में अंचलाधिकारी तेघड़ा रश्मि एवं नगर परिषद के कर्मी व फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला प्रशासन के निर्देश पर पर शहरों को सुन्दर बनाये जाने की कवायद में सड़को व बाजारों में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर मुहीम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तेघड़ा अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व अंचलधिकारी रश्मि, नगर परिषद पदाधिकारी एवं फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार एवं अन्कय पुलिस बल की मौजदूगी में नवगठित बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।

- Sponsored Ads-

बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई 2

इस दौरान फुलवड़िया थाना क्षेत्र के तारा अड्डा से लेकर मिरचैया चौक पर भी अधिक्रमित भूमि एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। बताते चलें कि उक्त कार्रवाई के पूर्व क्षेत्र के लोगों के बीच उदघोषणा के माध्यम से सूचना दी गई थी। बावजूद निर्देश व नियम की अनदेखी करने वाले दुकानदार पर जिला प्रशासन के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में एसडीओ तेघड़ा की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। वहीं अतिक्रमण के खिलाफ की गई प्रशासन की इस कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article