नालंदा पूजा समिति ने लगया पुलिस पर मनमानी करने का आरोप, लोगों ने सड़क जामकर जताया विरोध

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहार शरीफ के बारादारी इलाके में पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर जप्त करने एवं पूजा समिति पंडाल में काम कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करने का लगाया आरोप।

डीएनबी भारत डेस्क 

राज्य सरकार के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर जारी गाइडलाइन के मुताबिक प्रशासन ने सभी पूजा समितियां को डीजे बजाने पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि शांति समिति की बैठक के दौरान भी डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी और सभी पूजा समिति के सदस्यों को गाइडलाइन के मुताबिक ही बाजा बजाने का निर्देश दिया गया था।

- Sponsored Ads-

इसी मामले को लेकर बिहारशरीफ के बारादारी इलाके में एक पूजा समिति के लगाए गए लाउडस्पीकर को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया एवं काम कर रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसिया कार्रवाई से पूजा समिति के सदस्य नाराज हो गए और अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए गुरुवार की देर रात पूजा समिति के सदस्यों ने सभी पूजा पंडालो में घूम-घूम कर बिजली बंद करने की अपील किया।

पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि जब प्रशासन के द्वारा बाजा बजाने पर पहुंचकर प्रतिबंध लगा दिया है तो हम लोग अपने-अपने पूजा पंडालो में बिजली भी गुल रखेंगे। सूचना मिलने पर बिहारशरीफ बीडीओ अंजन दत्ता, लहेरी थाना बिहार थाना पुलिस की टीम भैसासुर चौक पहुंचकर पूजा समिति के सदस्यों से बात की एवं मामले को शांत कराया। मौके पर मौजूद प्रशासन के द्वारा बताया कि सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन को हर हाल में पूजा समिति के सदस्यों को मनाना होगा।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article