खोदावंदपुर में पंचायत उपचुनाव में वार्ड सदस्य पद के लिए पांच और पंच पद पर दो अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर प्रखंड के फ़फौत और खोदावंदपुर पंचायत में वार्ड सदस्य एवं पंच के एक रिक्त पद को लेकर होने वाले पंचायत उप चुनाव में नामांकन तिथि के अंतिम दिन तक कुल सात अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इनमें फ़फौत पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 में रिक्त सदस्य पद के बावत चंदू पासवान, आगर पासवान, चंद्रदेव दास, इंदु देवी तथा हेमा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड 6 से ग्राम कचहरी पंच पद के लिए एकमात्र प्रत्यासी पवन देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। यहां पंच पद से मात्र एक प्रत्यासी का पर्चा दाखिल किए जाने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

- Sponsored Ads-

बताते चले कि फ़फौत पंचायत वार्ड 15 के वार्ड सदस्य उम्मीदवार राम सागर दास का निधन पंचायत आम चुनाव में नामांकन बाद चुनाव से पहले हो गया था। जिस कारणवश वहां का चुनाव आयोग द्वारा स्थगित कर दिया गया था जबकि खोदावंदपुर वार्ड 6 ग्राम कचहरी के निर्वाचित पंच कैलाश चौधरी का निधन हो जाने के कारण चुनाव कराया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राघवेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 10 से 12 मई तक किया जाएगा। इक्षुक अभ्यर्थी 15 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे और उसी दिन शेष बचे प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण कर दिया जाएगा।

मतदान 25 मई को सुबह सात बजे से पांच बजे तक सम्पन्न होगा जबकि मतपत्रों की गिनती और परिणाम की घोषणा 27 मई को निर्धारित है। पंचायत उप चुनाव के लिए सूचना जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार गौतम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article