खोदावंदपुर में सीडी फोर्ट में दीक्षांत सह विदाई समारोह का आयोजन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर के प्रांगण में दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा दीक्षांत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत क्षेत्र के चर्चित विद्यालय सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर के प्रांगण में दसवीं कक्षा के परीक्षार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा दीक्षांत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नौवीं कक्षा के बच्चों ने बहुत ही भावभीनी विदाई दी।

- Sponsored Ads-

इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी यह 10 वर्ष के लंबे पठन-पाठन के अवधि के खट्टे मीठे अनुभव को एक दूसरे से साझा किया। कुछ बच्चे बहुत ही भावुक हो रहे थे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक सुधीर कुमार सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह संदेश दिया कि विद्यालय से जो अच्छे संस्कार लिया उसको बरकरार रखते हुए आगे बढ़ो और आगे की भी पढ़ाई जारी रखते हुए अच्छे संस्थानों में प्रवेश का प्रयत्न करें। साथ ही देश का एक अच्छा नागरिक बनें।

इस मौके पर विद्यालय के चेयरपर्सन मंजू सनगही ने भी बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही बच्चों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का तनाव न लेने तथा मांसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट ब्वॉय व बेस्ट गर्ल की उपाधि वर्ग दशम के छात्र विष्णूशंकर तथा साक्षी को दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article