पूर्व भाकपा विधायक की पत्नी का निधन, ग्रामीण समेत जिला के लोगों में दुःख का माहौल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

मृत्यु परम सत्य है, इसमें कोई दुविधा नहीं और इसे कोई टाल भी नहीं सकता है लेकिन कई मर्तबा मौत के बाद ऐसी तस्वीर आती है जो हृदय विदारक और मर्माहत करने वाली होती है। खबर आज बरौनी विधानसभा के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की है जिनकी पत्नी द्रोपदी देवी का पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। राजेंद्र प्रसाद सिंह जो लगातार चार बार बरौनी विधानसभा के विधायक रहे और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता भी हैं पार्टी आलाकमान में उनकी अच्छी पकड़ भी है।

- Sponsored Ads-

वही द्रोपदी देवी जो एक कुशल ग्रहणी थी, लेकिन वो एक कुशल प्रशासक भी थी। पति जब बड़े मुकाम को पाता है तो उसके पीछे अमूमन रूप से पत्नी का हाथ होता है, यह केवल कहावत नहीं है बल्कि उसको शत-प्रतिशत सटीक साबित करने वाली महिला थी द्रोपदी देवी। सात पुत्री और एक पुत्र की मां थी द्रोपदी देवी।

बताते चलें कि इनकी एक पुत्री रीना चौधरी जो महिला आयोग की पूर्व सदस्य भी रह चुकी है। वर्तमान में जदयू की कद्दावर नेता हैं और इनका भरा पूरा परिवार है। घर में कई लोग जो अधिकारी हैं। अमूमन रूप से इनका संबंध कृषि और राजनीति दोनों से जुड़ा हुआ था। आज उनके देहांत के बाद जहां एक तरफ राजनीतिक गलियारे में दू:ख का मातम छा गया है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का आना लगा हुआ है जिसमें तेघड़ा विधानसभा के वर्तमान विधायक राम रतन सिंह, बछवाड़ा के पूर्व विधायक अवधेश राय, पूर्व विधान पार्षद सदस्य भूमिपाल राय एवं दर्जनों गणमान्य लोग उनके पैतृक आवास दुलारपुर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article