बाबू दो बरस होय गेलै,घर के तेसर क़िस्त नैय मिललै,प्रशानिक ज़न संवाद में वृद्ध दिव्यांग का छकला दर्द,बाड़ा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

मंगलवार को प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि जहां संवाद करने के दौरान बाड़ा पहुंचे थे,एसडीओ मंझौल राज कुमार गुप्ता ने सर्वप्रथम जन संवाद कार्यक्रम के बारे में लोगो को जानकारी दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पीड़ित ने कहा “बाबू दु साल होय गेलै दरखास्त देला। प्रधानमंत्री आवास का तेसर क़िस्त नैय मिललै। ब्लॉक ऑफिस दौड़ैत दौड़ैत थैक गेलिए। यह कहना है बाड़ा पंचायत के वृद्ध दिव्यांग राम विलास सहनी का । जो दर्द मंगलवार को बाड़ा पंचायत भवन पर आयोजित ज़न संवाद में छलक पड़ा।जी हां सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहद मंगलवार को प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि ज़हा संवाद करने के दौरान बाड़ा पहुंचे थे। एसडीओ मंझौल राज कुमार गुप्ता ने सर्वप्रथम जन संवाद कार्यक्रम के बारे में लोगो को जानकारी दिया।

- Sponsored Ads-

बाबू दो बरस होय गेलै,घर के तेसर क़िस्त नैय मिललै,प्रशानिक ज़न संवाद में वृद्ध दिव्यांग का छकला दर्द,बाड़ा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन 2तथा बारी बारी से वहां मौजूद अधिकारियों को अपने अपने विभाग से संबंधित कल्याणकरी और विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देने को कहा। सभी अधिकारियों ने अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी दिया। फिर एसडीएम ने वहां मौजूद लोगों से अपनी अपनी समस्या बताने को कहा। फिर क्या था दिव्यांग राम विलास सहनी का दर्द छलक पड़ा । राम विलास अकेले नही थे । तेतराही के अशोक कुमार जो दो वर्ष से बिजली बिल सुधार के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं । मिर्जापुर के राम सेवक दास जिनका तीन माह का विद्युत बिल 16 हजार 88 रुपाए है सुधार के लिए भटक रहे हैं।

मिर्जापुर वार्ड 9 के नारायण दास अबतक जल नल का कनेक्शन नही मिला है। बाड़ा वार्ड 9 की पंच मंजू देवी त्रुटिपूर्ण बिजली बिल से परेसान है अबतक सुधार नही हुआ । वार्ड 7 की अनिता देवी पूर्व में पेंशन मिलता था डेढ़ वर्ष से बंद हो गया । कार्यालय दौड़ते दौड़ते थक गई सुधार नही हुआ । यह तो सिर्फ वानगी है वैसे दर्जनों शिकायत लोगो ने संवाद कार्यक्रम में किया। जनता की समस्या सुन एसडीएम के पांव तले जमीन खिसक गया। अधिकारियों से कहा यार क्या सुन रहे हो , कुछ तो संवेदनशील बनो । उन्होंने फरियादियों से कहा बीडीओ को आवेदन दीजिए । आवेदन के ऊपर में जन संवाद लिख दिजिएगा ।

बाबू दो बरस होय गेलै,घर के तेसर क़िस्त नैय मिललै,प्रशानिक ज़न संवाद में वृद्ध दिव्यांग का छकला दर्द,बाड़ा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन 3उन्होंने अधिकारियों को समस्या समाधन करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा 15 दिन बाद मैं खुद इसका समीक्षा करूंगा । ज़न संवाद में बीडीओ नवनीत नमन , थाना अध्यक्ष सुदिन राम , स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार , सीडीपीओ डॉ. दर्शना कुमारी , बीईओ दानी राय , बीपीआरओ अलका कुमारी ,पीओ माधव आनंद , पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परवीन कुमार , विद्युत जेई ललन कुमार , जल नल जेई मनोज कुमार , प्रभारी सीआई रजनीश कुमार के अलावे प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी , श्रम निरीक्षक , प्रखंड उद्यान पदाधिकारी , प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी , प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी , परियोजना पदाधिकारी जीविका ने भी अपने अपने विभागों के कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी लोगो को दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया बेबी देवी और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया टिंकू राय ने दिया ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article