सिमरिया धाम में पहली बार जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारंभ
मकर संक्रांति महोत्सव में पतंगबाजी, चित्रकला, रस्साकसी,गिल्ली डंडा का खेल, बच्चों द्वारा सामा चकेवा सहित अन्य नृत्य की प्रस्तुति
डीएनबी भारत डेस्क
पतित पावनी सिमरिया गंगा नदी तट पर निर्मित रिवर फ्रंट पर बिहार सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पहली बार सिमरिया धाम पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारंभ होने पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा।

मकर संक्रांति महोत्सव का दीप प्रज्वलित एवं गुब्बारा उड़ाकर डीएम श्रीकांत शास्त्री, डीडीसी आकाश चौधरी, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी,नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी, डीटीओ राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से गुब्बारा उड़ाकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि प्राचीर सिमरिया तट पर मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक है।समाज में बेहतर व्यवस्था बनाने को लेकर पुरखों से मकर संक्रांति पर्व की परंपरा चली आ रही है ।
उन्होंने कहा समाज के लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर बेहतर जिला बनाया जा सकें। उन्होंने कहा मकर संक्रांति का अलग महत्व है।आज के बाद सभी शुभ कार्य शुरू किए जाते हैं।इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है। उन्होंने कहा बिहार ही नहीं पूरे देश में मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। डीएम ने कहा सरकार संस्कृति संस्कार को जीवंत रखने को लेकर मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारंभ किया है।जो आने वाले दिनों में और बेहतर स्वरूप में दिखाई देगा। मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
वही मेहल और आरुषि के द्वारा शुभ दिन आयो रे गीत प्रस्तुत किया गया। जबकि साक्षी, खुशी, सुप्रिया, प्रिया, संस्कृति, रश्मि, आंशिक, सुहाना, रुचि के द्वारा सामा चकेबा एवं झिझिया पर सामूहिक नृत्य से सबो का मन मोह लिया। इस अवसर पर डीएम एवं डीडीसी के द्वारा पतंग उड़ाया गया। रस्साकसी गिल्ली डंडा का आयोजन किया गया। रस्साकसी में जिला प्रशासन के पदाधिकारी ने भाग लिया। वही राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर उच्च विद्यालय सिमरिया के छात्राएं रिमझिम, निशिता, प्रिया, सुजाता, पल्लवी, सोनम, अंशु प्रिया के द्वारा रंगोली बनाया गया।
वही चित्रकला में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विष्णुपुर चांद के छात्राएं वर्षा,सोनम, शिवानी, खुशी,तन्नु, दीपिका ने भाग लिया।मंच संचालन डा कुंदन कुमार ने किया।इस अवसर पर कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, सदर एसडीओ अनिल कुमार,सदर डीएसपी टू पंकज कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी नेहा कुमारी,
प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा पूजा कुमारी, एसडीसी आमिर अहशद, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार,सीओ सूरज कान्त,नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, सहकारिता पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद पाल, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रिजवान, नप बीहट के नगर प्रबंधक कंचन कुमारी, लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट