सीपीएम कार्यकर्ताओ की जीवी बैठक में सरकार के विरुद्ध शंखनाद

DNB Bharat Desk

खेत मजदूर यूनियन के अंचल मंत्री अब्दुल कुद्दुस की अध्यक्षता में हुई बैठक

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में सीपीएम कार्यकर्ताओं की जीवी बैठक शुक्रवार को दौलतपुर के सुनयना कोल्ड स्टोर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सरकार के क्रियाकलापों के विरुद्ध शंखनाद किया गया। खेत मजदूर यूनियन के अंचल मंत्री अब्दुल कुद्दुस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 5 सितंबर को जिला मुख्यालय में पार्टी द्वारा आहूत प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

सीपीएम कार्यकर्ताओ की जीवी बैठक में सरकार के विरुद्ध शंखनाद 2बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य सह बेगूसराय के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि खोदाबंदपुर अंचल के दौलतपुर मौजा की सरकारी जमीनों पर गरीब भूमिहीन परिवारों को बसाने तथा छौड़ाही अंचल के वाजिदपुर मौजे में गणेश जी, दुर्गा जी के नाम पर अवैध जमीन को गरीब भूमिहीनों में बंटवाने  मांग को लेकर सीपीएम जिला मुख्यालय में 5 सितंबर को प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि बेगूसराय जिला का दक्षिणी क्षेत्र बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। यहां मवेशियों को चारा नहीं मिल रहा है।

- Sponsored Ads-

सीपीएम कार्यकर्ताओ की जीवी बैठक में सरकार के विरुद्ध शंखनाद 3लोगों को नियमित रूप से बिजली  नहीं मिल रही है परन्तु सरकार प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना चाहती है जो उचित नहीं है। इस मौके पर पार्टी सचिव मंडल सदस्य व बिहार प्रांतीय खेतीहर मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह ने गरीब जरूरतमंद भूमि हीनों के घर के लिए वासगीत पर्चा, खेतिहर मजदूरों को केरल की तर्ज पर 600 रुपया  समाजिक सुरक्षा पेंशन ,काम चाहने वाले सभी मजदूरों को मनरेगा के तहत साल में 200 दिन काम की गारंटी या बेकारी भत्ता, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के नियमित भुगतान की मांग को लेकर  जिला मुख्यालय में  प्रदर्शन की योजना की जानकारी लोगों को दी।

सीपीएम कार्यकर्ताओ की जीवी बैठक में सरकार के विरुद्ध शंखनाद 4बैठक में पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य व किसान सभा के जिला सचिव दयानिधि चौधरी ने सभी सरकारी नलकूपों को पुनः चालू करवाने, सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त  बिजली ,घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ते दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने,किसानों के उत्पादों की बिक्री के लिए  सरकारी क्रय केंद्र खोलने आदि मांगों को लेकर पार्टी संगठन द्वारा प्रदर्शन कार्यक्रम आहूत किए जाने की जानकारी दी।बैठक को पार्टी के जिला कमिटी सदस्य सह पूर्व उप प्रमुख नेतराम यादव, दौलत पुर के सरपंच भोला पासवान, मो इस्तियाक, मो इस्माइल, मो रूस्तम, सिंघासन देवी, सुनिता देवी, रानी खातून आदि ने भी संबोधित किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article