राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक होगा एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी महिला 2024 का आयोजन,आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर चल रही है तैयारी

DNB Bharat Desk

भारत जापान चीन मलेशिया दक्षिण कोरिया थाईलैंड टीम लेंगी हिस्सा

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा एक बार फिर राजगीर अपने इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ने को लिए पूरी तरह से तैयार है दरअसल राजगीर में 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। जिसको लेकर राजगीर स्थित खेल परिसर में 11 नवम्बर से शुरु हो रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।

11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सहित चीन, मलेशिया, जापान ,दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड की टीम भाग ले रहीं हैं । नगर आयुक्त दीपक मिश्रा ने बताया कि इस हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का टूर्नामेंट बिहार के लिए गौरव की बात है। टूर्नामेंट के जरिए बिहार के संस्कृति और पर्यटन को विश्व पटल पर भी रखा जाएगा।

- Sponsored Ads-

राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक होगा एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी महिला 2024 का आयोजन,आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर चल रही है तैयारी 2 इस स्टेडियम में लगभग ढाई हजार दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था होगी एवं 1500 वीआईपी लोगों के लिए अलग से व्यवस्था होगी। वही इस हॉकी महाकुंभ का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा होने की संभावना जताई जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article