स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बीडीओ नवनीत नयन की अध्यक्षता में प्रखण्ड पदाधिकारियों की हुई बैठक, झंडोतोलन का समय निर्धारित

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पर प्रमुख संजू देवी 8:30 बजे सुबह करेंगी झंडोतोलन। प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों पर सुबह 8:30 बजे से 10:25 बजे सुबह तक किया जाएगा झंडोतोलन। समय निर्धारित।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक बीडीओ कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन ने किया। सर्व सहमति से स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व की भांति हर्षोल्लास के साथ मानने का निर्णय लिया गया। तथा प्रखण्ड मुख्यालय के विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया।

- Sponsored Ads-

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बीडीओ नवनीत नयन की अध्यक्षता में प्रखण्ड पदाधिकारियों की हुई बैठक, झंडोतोलन का समय निर्धारित 2

इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर 8:30 बजे पूर्वाहन में प्रमुख संजू देवी द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। जबकि थाना में 8:40 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 8:50 बजे, कृषि विज्ञान केंद्र में 9:00 बजे, पशु चिकित्सालय में 9:10 बजे, बीआरसी में 9:15 बजे, मनरेगा भवन में 9:20 बजे झंडोतोलनकिया जाएगा।

जबकि कौशल युवा केंद्र पर 9:25 बजे, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में 9:30 बजे, किसान भवन में 9:35बजे, पैक्स भवन 9:45 बजे कोऑपरेटिव बैंक में 9:50 बजे, आईसीडीएस कार्यालय पर 9:55 बजे, महादलित टोला खोदावंदपुर वार्ड 4 में 10:05, महादलित टोला बरियारपुर पूर्वी वार्ड 06 में 10:15 बजे तथा व्यापार मंडल बाड़ा खोदावंदपुर में 10: 25 बजे पूर्वाहन में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

मौके पर सीओ अमरनाथ चौधरी, बीइओ दानी राय, स्वस्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, सीडीपीओ डॉ दर्शना कुमारी, प्रधानाध्यापक हरेराम महतो, पैक्स अध्यक्ष बाबू प्रसाद महतो, व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण उर्फ दीपक, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ राम पाल सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article