बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान छात्रों ने किया जमकर हंगामा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बेगूसराय के महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों को तीतर बीतर करने में पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। एक तरफ जहां प्रशासन के द्वारा छात्रों के लेट पहुंचने का हवाला दिया जा रहा है तो वहीं छात्रों ने बताया कि अधिक छात्र होने की वजह से रास्ते में जाम की स्थिति बन गई थी

- Sponsored Ads-

जिससे कि परीक्षार्थियों को पहुंचने में 10- 15 मिनट विलंब हुआ। लेकिन परीक्षा केंद्र पर आते ही मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा उन्हें परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया है। अतएव छात्रों ने हंगामा शुरू किया। हालांकि पुलिस के बल प्रयोग के बाद छात्र वहां से हट गए हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन छात्र परीक्षा में शामिल होने की जिद पर अड़े हुए हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article