बांग्लादेश में फंसे बिहार मूल के 500 लोगों की घर वापसी, भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने निभाई अहम भूमिका

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच बांग्लादेश में फंसे 500 बिहारी मूल के सभी लोग बिहार सुरक्षित आ गए हैं। सभी लोग बांग्लादेश में पढ़ाई और व्यवसाय के सिलसिले में थे। बांग्लादेश में अब केवल उच्चायोग में कार्यरत करीब 300 व्यक्ति बच गए हैं।

- Sponsored Ads-

बांग्लादेश में फंसे बिहार मूल के 500 लोगों की घर वापसी, भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने निभाई अहम भूमिका 2बांग्लादेश से वापस आये बिहारी मूल के लोगों ने बताया कि बांग्लादेश से वापसी में बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने अहम भूमिका निभाई और सभी की सुरक्षित वापसी कराई। अब उच्चायोग में काम कर रहे 300 लोगों को भारत सरकार के निर्देश का इंतजार है जिसके बाद वे वापस लौटेंगे।

बांग्लादेश में फंसे बिहार मूल के 500 लोगों की घर वापसी, भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने निभाई अहम भूमिका 3बता दें कि बांग्लादेश में स्थिति बिगड़ने के बाद बिहार के सीमावर्ती जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है साथ ही दूसरे देश की सीमाओं पर कार्यरत एसएसबी भी अलर्ट पर है।

इसके साथ ही सीमवर्ती जिलों की पुलिस को रात में सघन गस्ती और जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article