भगवानपुर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणक व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर भगवानपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार से प्रखंड स्थित बाइट भवन में प्रगणक (Enumerator) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisor) का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

- Sponsored Ads-

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ट्रेनर अनुपम कुमार, चंदन कुमार एवं शंभूनाथ ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जनगणना के इतिहास से लेकर इसकी पूरी प्रक्रिया तक की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।साथ ही फॉर्म भरने की सही विधि, डाटा संग्रहण के तरीके, मोबाइल एप के उपयोग तथा घर-घर सर्वे के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में भी चरणबद्ध तरीके से समझाया जाएगा।

भगवानपुर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणक व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 2ट्रेनरों ने बताया कि इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिससे डाटा संग्रहण में पारदर्शिता और गति आएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा तथा फॉर्म भरने का प्रायोगिक अभ्यास कराया जाएगा, ताकि फील्ड में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

प्रशिक्षण सत्र में फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रगणक को अपने निर्धारित क्षेत्र के हर परिवार की सटीक और विस्तृत जानकारी दर्ज करनी होगी। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु, शिक्षा, व्यवसाय, ऊर्जा के स्रोत समेत कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी।

भगवानपुर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रगणक व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू 3इस मौके पर अशोक कुमार, राम प्रवेश कुमार, प्रवीण कुमार, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, बाबुल कुमार, धीरज कुमार, अदिति कुमारी, अन्नू, अनामिका कुमारी, अर्चना कुमारी, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बमबम कुमार, आजाद सहित कई प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन को उम्मीद है कि जनगणना 2027 का कार्य सुचारू, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

Share This Article