डीएनबी भारत डेस्क
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफलता के लिए प्रखंड के एपीएस प्लस टू स्कूल नावकोठी में मंगलवार को भी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।मास्टर ट्रेनर कुमुद रंजन,विकास कुमार, अभय कुमार एवं संदीप कुमार ने अलग अलग बैच में प्रशिक्षण के दूसरे दिन बताया कि इस बार स्व गणना और प्रगणक के द्वारा गणना होगा।देश भर के लगभग तीस लाख कर्मी लगाये गये हैं।

लोगों को प्रोत्साहित कर स्व गणना करने के लिए प्रेरित करें।इस बीच ट्रेनिंग में जनगणना के दौरान 34 प्रश्नों को सही सही भरने का तरीका बताया।जनगणना भवन नंबर एवं मकान नंबर दर्ज करने,मकान सूचीकरण एवं मकान के आकार प्रकार और जनगणना मकान के उपयोग के विभिन्न माध्यम से अवगत कराया।मकान में रहने वाले व्यक्तियों का पेयजल के मुख्य स्रोत, शौचालय के प्रकार, रसोई घर और एलपीजी गैस कनेक्शन की उपलब्धता,खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन,टेलीफोन और मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की उपलब्धता,यातायात हेतु साइकिल,स्कूटर व मोटरसाइकिल वाहन आदि के उपयोग या स्वामित्व पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान किराए के मकान, मंदिर,मस्जिद, गिरजाघर,गुरुद्वारा, स्कूल,संस्थागत सामुदायिक भवन, ऑफिस,पशु घर एवं अस्पताल आदि के लिए निर्धारित कोड निर्धारित है।दो मई से मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य शुरू होगा।इस दौरान नजरी नक्शा बनाने के लिए मैप का सहारा लेने, पर्यवेक्षक के साथ फिल्ड का मुआयना कर प्रमुख मार्ग एवं नदी तालाब, सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित करने को कहा गया।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जायेगी।
प्रगणकों को मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए घर-घर जाकर जानकारी भरनी होगी।मौके पर विभाकर कुमार,रविंद्र कुमार, धर्मशील कुमार,मो शकील अहमद बेग,मो एहतेशामुल हक,सरोज कुमार महतो,उत्तम कुमार,देवेंद्र कुमार,मो महमूद,विजय कुमार, हर्षवर्धन कुमार,राजेश कुमार,रमण झा,रंजीत कुमार,हरेराम रजक, अमित कुमार,हरिहर सहनी,मो ग़ालिब, शम्सुज्जोहा,उमेश पासवान,मो रागीब आदि मौजूद थे।
बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट