जनगणना 2027: तीसरे दिन प्रगणकों व सुपरवाइजरों को एप्लिकेशन का कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर भगवानपुर प्रखंड में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन बाइट भवन में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना ट्रेनिंग एप्लिकेशन का विस्तृत अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फील्ड में कार्य करने से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

ट्रेनर शंभूनाथ ठाकुर, अनुपम कुमार, चंदन कुमार एवं राम प्रवेश महतो ने प्रगणकों को घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क स्थापित करने के प्रभावी तरीके बताए। उन्होंने बताया कि सही और सटीक आंकड़े जुटाने के लिए संवाद कौशल और व्यवहारिक समझ बेहद जरूरी है।

जनगणना 2027: तीसरे दिन प्रगणकों व सुपरवाइजरों को एप्लिकेशन का कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण 2प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना एप्लिकेशन के उपयोग के दौरान आने वाली छोटी-मोटी तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 34 महत्वपूर्ण प्रश्नों का डेमो प्रस्तुत कर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को व्यावहारिक जानकारी दी गई, ताकि वे फील्ड में बिना किसी कठिनाई के कार्य कर सकें।

सत्र के अंत में सभी प्रशिक्षुओं से फीडबैक भी लिया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया और अपने अनुभव साझा किए। साथ ही जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को शपथ भी दिलाई गई।

जनगणना 2027: तीसरे दिन प्रगणकों व सुपरवाइजरों को एप्लिकेशन का कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण 3इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह, अमित कुमार, बिंदु, बाबुल कुमार, आजाद कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के सफल आयोजन से जनगणना 2027 के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article