डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर।बाईट भवन भगवानपुर में प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का टी ए आर एल को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला बुधवार को आयोजित हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय में क्लास 4 से 8 तक पढ़ने वाले कमजोर बच्चों की जांच कर उन्हें दक्ष बनाना है।
मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार,सौरभ सुमन,कुमारी अनुपम व प्रवीण कुमार सिंह ने टी ए आर एल का उद्देश्य, असर टेस्टिंग टूल्स के माध्यम से बेस लाइन टेस्ट,शिक्षकों के चयन व डाटा ऑनलाइन करने की विधि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हर दिन एक घंटा भाषा व एक घंटा गणित की कक्षा चलेगी ताकि हर बच्चा पढ़ने,समझने और बुनियादी गणितीय दक्षताओं में अपेक्षित स्तर प्राप्त कर सके।
मौके पर एचएम अशोक ,रईसउद्दीन,विश्वनाथ,अवधेश,प्रमोद,मनोज, अमानुल्लाह,शशिनाथ,गोपाल संजीव, संजीत,देवव्रत,मुर्तुजा, पंकज,नंद कुमार,कृष्ण कुमार,अरुण,डेजी,सीमा,रूबीआदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट