वीरपुर बीआरसी में रसोईयों को दिया गया क्षमता संवर्द्धन से संबंधित प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

मंगलवार को दूसरे दिन भी बीआरसी वीरपुर में रसोईया सह सहायकों का क्षमता संवर्द्धन से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दो बैच में आयोजित इस प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों के 72 रसोईयों ने भाग लिया। 

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर बेगूसराय सदर एमडीएम बीआरपी राजेश कुमार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने रसोईयों को व्यक्तिगत स्वच्छता, किचेन, स्टोर रूम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों को मैट पर पंक्तिबद्ध बैठा कर भोजन करवाने को कहा।

 वीरपुर बीआरसी में रसोईयों को दिया गया क्षमता संवर्द्धन से संबंधित प्रशिक्षण 2उन्होंने कहा कि बच्चों को भोजन परोसने से पूर्व रसोईया व शिक्षक भोजन को चखें और इसका पंजी संधारित रखें। मौके पर एमडीएम बीआरपी कोमलता कुमारी, बीईओ स्नेहलता वर्मा, समावेशी बीआरपी प्रमिला कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article