भगवानपुर प्रखंड में विनोबा एप से संबंधित  उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

DNB Bharat Desk

बाइट भवन भगवानपुर में प्रखंड के प्रारंभिक व हाई स्कूल के प्रधान व एक कम्प्यूटर जानकर शिक्षक को विनोबा एप से संबंधित  उन्मुखीकरण कार्यशाला गुरुवार को आयोजित की गई।  प्रशिक्षक श्रवण कुमार व परमजीत ने बताया कि विनोबा ऐप के माध्यम से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने व शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड में विनोबा एप से संबंधित  उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 2 प्रशिक्षक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी प्रक्रियाओं का डेमो देकर आसानी से समझाया। लेखापाल विनोद कुमार शर्मा ने पीबीएल,इंस्पायर अवार्ड मानक,सीएएचपी ऐप,कला उत्सव,टैब का निबंधन व संचालन,नए प्रधान को विद्यालय का प्रभार,इको क्लब फ़ॉर मिशन लाइफ,विद्यांजली ऐप,अर्द्धवार्षिक परीक्षा आदि के बारे में विभागीय दिशा निर्देश का अनुपालन करने को कहा।

भगवानपुर प्रखंड में विनोबा एप से संबंधित  उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 3मौके पर  लेखापाल विनोद कुमार शर्मा,ब्लॉक एमआईएस प्रभारी मिथलेश कुमार,एचएम अशोक कुमार सिंह, अवधेश,रईस, प्रकाश रंजन,राम नंदन,श्याम सुंदर,गोपाल,प्रभु नारायण,डेजी, विश्वनाथ,राकेश शिक्षक सलीम,प्राची,प्रिया,प्रवीण,प्रभात,सौरभ आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article