कारवाई के आश्वासन का मंच बना प्रशासनिक ज़न संवाद कार्यक्रम

DNB Bharat Desk

 

प्रखंड के फ़फौत पंचायत में हुआ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन ।

डीएनबी भारत डेस्क

चकयद्दु मालपुर स्थित फ़फौत पंचायत भवन पर बुधवार को प्रशासनिक जन संवाद का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ नवनीत नमन ने किया । बीडीओ ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी लोगो को दिया । उन्होंने संवाद में मौजूद ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को रखने को कहा । पूर्व मुखिया अनिल कुमार ने पंचायत के भूमिहीन परिवारों को वास के लिए सरकार के भूमि क्रय योजना से जमीन खरीदकर देने को कहा ।

- Sponsored Ads-

जबाब में सीओ अमरनाथ चौधरी ने वैसे परिवार जिनको वास की भूमि नही है उनको सरकार द्वारा खरीदकर जमीन देने की आवश्यकता है का सूचि अग्रसारित कर अंचल कार्यालय भेजने को कहा । जल नल योजना से वंचित लाभुकों ने होम कनेक्शन देने का मांग किया । जबाब में जेई ने कहा दिया जाएगा । प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लाभुकों ने आवास सूचि में नाम नही होने का मुद्दा उठाया ।

कारवाई के आश्वासन का मंच बना प्रशासनिक ज़न संवाद कार्यक्रम 2जबाब में बीडीओ ने प्रतीक्षा सूचि में नाम जोड़ देने का आश्वासन दिया । आधा दर्जन से अधिक लोगो ने त्रुटिपूर्ण बिजली बिल सिहित अन्य समस्याओं का मुद्दा उठाया । जबाब में जेई विद्युत ने कहा प्रखंड मुख्यालय में जब विद्युत समाधान शिविर लगता है तब आप वहां पर आवेदन दे समाधना होगा । इस प्रकार ज़न संवाद कार्यक्रम जन समस्याओं का समाधना मंच न रहकर आश्वासनो का बिछार बनकर रह गया ।

कारवाई के आश्वासन का मंच बना प्रशासनिक ज़न संवाद कार्यक्रम 3कार्यक्रम में बीडीओ के अलावे सीओ अमरनाथ चौधरी , प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ.नवीन कुमार,बीपीआरओ अलका कुमारी,नरेगा पीओ आनंद कुमार,प्रखंड कनीय अभियंता जलनल मनोज कुमार,प्रखंड कनीय अभियंता विद्युत ललन कुमार, किसान सलाहकार रघुनन्दन महतो,मुखिया उषा देवी,सरपंच दिलदार हुसैन,उप मुखिया अनीश कुमार,पूर्व  मुखिया अनिल कुमार,वार्डसद्स्य चंदू पासवान,समाजिक कार्यकर्ता, परविन्द कुमार राय, विनोद कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article