बेगूसराय में विकास कार्य के बावजूद युवाओं का हो रहा पलायन – भाजपा

DNB Bharat

भाजपा बीहट नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित नेताओउअं ने अपने अपने विचार रखे।

डीएनबी भारत डेस्क 

भाजपा बीहट नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद की अध्यक्षता में महात्मा गांधी हाईस्कूल बीहट के सभागार में संपन्न हुई। वंदे मातरम गायन से कार्यक्रम की शुरुआत एवं जन गण मन गायन से से कार्यक्रम का समापन हुआ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में विकास कार्य के बावजूद युवाओं का हो रहा पलायन - भाजपा 2

मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेंद्र अमर, दिल्ली पश्चिम भाजपा के महामंत्री दिनेश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व तेघड़ा विधायक ललन कुंवर, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं मृत्युंजय विरेश, जिला प्रवक्ता सह जिला परिषद सदस्य अमित कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेनारायण सिंह एवं मन्नू कुमार, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुराधा झा, भाजपा नेता गुंजन देवी एवं इन्दु देवी मंचासीन थे।

बेगूसराय में विकास कार्य के बावजूद युवाओं का हो रहा पलायन - भाजपा 3

मंडल कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद ने कहा कि भारत सरकार की ओर से बेगूसराय को विकास तीर्थ बनाने का कार्य चल रहा है। यहां रोजगार के अनेकों संभावनाएं होने के बावजूद स्थानीय प्रतिभा एवं युवाओं का दूसरे जिलों व राज्यों में पलायन चिंताजनक है।

हमारे जिले के जनप्रतिनिधियों को इस पर गहन चिंतन कर जल्द सकारात्मक पहल करना चाहिए। तेघड़ा के पूर्व विधायक ललन कुंवर ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा बीहट में जनसंघ काल से ही मजबूत है, जिसका सारा श्रेय वामपंथियों से लड़ते हुए निरंतर राष्ट्रवाद का कार्य करने वाले यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है।

भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार अमर ने भारत सरकार के 9 साल के कार्यकाल की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। उनकी मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमे अपनी सक्रियता बनाए रखना होगा। भाजपा उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं मृत्युंजय विरेश ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सम्पूर्ण विश्व की समस्या का समाधान है।

वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि नारायण सिंह एवं मन्नू कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं संरचना पर जोर दिया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर अरविंद कुमार ने किया। मौके पर चंद्रभूषण कुमार, केशव कुमार, शालिग्राम कुमार, कंचन कुमार, गोपाल कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार, प्रिंस कुमार,रौशन कुमार,रविंद्र कुमार,मनीष कुमार, राकेश सिंह, बबलू सिंह, सुमित कुमार, सुबोध सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article