बिहार कैबिनेट में महिलाओं के 35% आरक्षण की घोषणा की गई है जो बिहार सरकार के दृढ़ संकल्पितता को दर्शाता है – विजय सिन्हा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आज बेगूसराय पहुंचे जहां सर्व मंगला आश्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया । साथ ही साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वेद विज्ञान पाठशाला, श्री राम जानकी रथ, कार्यालय का शिलान्यास भी रखा गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल रहे।

- Sponsored Ads-

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज बिहार कैबिनेट में महिलाओं के 35% आरक्षण की घोषणा की गई है जो बिहार सरकार के दृढ़ संकल्पितता को दर्शाता है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन का राज चल रहा है। विजय सिन्हा ने कहा की बिहार में सुशासन का राज है और अगर अपराधी कुछ अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो मुजफ्फरपुर अन्य जगहों की तर्ज पर उन्हें दंड भी दिया जा रहा है।

बिहार कैबिनेट में महिलाओं के 35% आरक्षण की घोषणा की गई है जो बिहार सरकार के दृढ़ संकल्पितता को दर्शाता है - विजय सिन्हा 2साथ ही साथ उन्होंने सिमरिया के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की और कहा कि निश्चित रूप से सिमरिया ऐतिहासिक एवं पर्यटन के रूप में विकसित हो रहा है और आने वाले दिनों में सिमरिया देश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए । उन्होंने सीमांचल में दिए गए दिए जा रहे बड़ी संख्या में आवेदन के संबंध में कहा की चुनाव आयोग इस पर गंभीरता से ध्यान दे रही है और निश्चित रूप से फर्जी वोटरों को कोई स्थान नहीं दिया जाएगा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article