तेघड़ा विधानसभ स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का किया गया आयोजन

DNB Bharat

आगामी लोकसभा चुनाव एवं बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर बल एवं केन्द्र सरकार की लाभकारी योजना ने लोगों को रूबरू कराने की योजना पर बल।

डीएनबी भारत डेस्क 

तेघड़ा विधानसभा में जिला भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में संयुक्त मोर्चा का सम्मलेन शिवाय इन हाॅटल तेघड़ा परिसर में आयोजित किया गया। संगठन में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी मनोज यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं उपस्थित नेताओं के द्वारा भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा विधानसभ स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का किया गया आयोजन 2

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केन्द्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली एवं चलाई जा रही आमलोगों के लिए सभी जनकल्याणकारी योजना की जानकारी उपलब्ध कराना। एवं आगामी चुनाव को लेकर अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

तेघड़ा विधानसभ स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का किया गया आयोजन 3

बताते चलें कि इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में तेघड़ा विधानसभा के सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह एवं संचालन सरोज राय ने किया।

तेघड़ा विधानसभ स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का किया गया आयोजन 4

वहीं कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, बिहार प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी मनोज यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य रजनीश कुमार, भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य, दीपक शर्मा, पूर्व विधायक ललन कुंवर, कृष्णनंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक राय, यशस्वी आनंद, राजा पासवान, राजेश कुमार गुड्डु, ओमप्रकाश गुप्ता, पवन कुमार बबन, उपमुख्य पार्षद अनिता राय,महामंत्री कुंदन भारती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी, उपाध्यक्ष मृत्युंजय विरेश, मनोहर कुमार, भरत कुमार, मुखिया अनुराग कुंवर, गोपाल कुमार, जर्मन सिंह, सुभाष प्रसाद सिंह, अमोद मिश्र, कन्हैया कुमार, शालिनी देवी, भरत चौरसिया, सतीश प्रसाद, प्रशांत मिश्रा आदि ने संबोधित किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article