बिहार झारखंड बाॅर्डर पर शराब माफिया ने पुलिसवालों को कुचला, एसएचओ और कांस्टेबल की हालत गंभीर

DNB Bharat

घटना बिहार के औरंगाबाद कुटुंबा थाना क्षेत्र के टंडवा रोड की, शराब माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान, बिहार फेल है शराबंदी कानून।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के औरंगाबाद में शराब तस्करी करने वाले माफियाओं ने पुलिसवालों को अपना निशाना बनाया है। जिले से लगे झारखंड बॉर्डर के पास शराब माफिया ने थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिसकर्मियों को कुचल दिया है। पुलिसकर्मी शराब लदे वाहन रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी क्रम में शराब माफियों ने पुलिसकर्मियों के उपर तेज गति से वाहन चढ़ा दिया और फरार हो गए।

- Sponsored Ads-

वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है। यह घटना बिहार एवं झारखंड बाॅर्डर के औरंगाबाद कुटुंबा थाना क्षेत्र के टंडवा रोड की है। मिली जानकारी के अनुसार कुटुंबा थाना के प्रभारी और एक पुलिसकर्मी पर शराब माफिया ने वाहन चढ़ा दिया।

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों पुलिसकर्मी शराब से लदे वाहन को रोकने के लिए बाइक से टंडवा रोड गए हुए थे। इस घटना में कुटुंबा थानाध्यक्ष बलवंत सिंह और सिपाही विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चिकित्सक ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

पटना डेस्क 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article