बेगूसराय में दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ किया मारपीट, छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दबंगों का दबंगई एक बार फिर देखने को मिला जहां दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।वही दबंगों की पिटाई से एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय में दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ किया मारपीट, छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2हालांकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से दबंगों के द्वारा लाठी डांटे से लैस होकर घर में घुसकर सभी परिवार को पिटाई की जा रही है। घटना मुफस्सिन थाना क्षेत्र के राजौरा वार्ड नंबर 4 की है।  घटना के संबंध में घायल गरीब तांती ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंगों व्यक्ति के द्वारा घर के महिला के छेड़खानी करने का प्रयास किया।

बेगूसराय में दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ किया मारपीट, छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3तभी इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डांटे से लैस होकर सभी परिवार को जमकर पिटाई कर दिए।  पिटाई में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने बताया है कि गांव के यह दबंग व्यक्ति है। इससे सभी लोग डरते हैं  जब इसकी शिकायत मुफस्सिल थाना पुलिस को किया तो मुफस्सिल थाना पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे दबंग का और मनोबल बढ़ गया और जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

बेगूसराय में दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ किया मारपीट, छह लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 4उन्होंने बताया है कि लगातार घर के महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास करता है इसकी शिकायत कई बार पुलिस को किए हैं लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है। हालांकि इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को लगी है। फिलहाल थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article