बेगूसराय में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में हुए खूनी संघर्ष में दोनों ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज अगर अस्पताल में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी की है।

- Sponsored Ads-

एक पक्ष के धर्मवीर महतों ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले जितेंद्र यादव, बलेसर यादव के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था और उसके बाद लगातार इन लोगों के द्वारा मारपीट किया जा रहा है।

धर्मवीर महतो ने आरोप लगाया कि बीती रात भी जब वह रिक्शा चला कर वापस गया तो उसकी पत्नी वाद विवाद कर रही थी परंतु उसने अपनी पत्नी को घर के अंदर ले जाने लगा। इसी बीच बालेश्वर यादव, जितेंद्र यादव, बादल कुमार सहित अन्य लोग पहुंचे एवं धारदार हथियार से उसके सर पर वार कर दिया जिससे उसका सर बुरी तरह फट गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर मारपीट किया गया है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article