समस्तीपुर: हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक चालक युवक को गोली मारकर किया हत्या,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

मृतक की पहचान पचपैका गांव के विनोद महतों के रूप में हुई।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में बेखौफ हथियारबंद अपराधियो ने एक बार फिर बाइक सवार युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल है, स्थानीय लोगों ने बताया कि दलसिंहसराय से एसएच 88 के रास्ते अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को डैनी चौक के समीप दो बाइक पर सवार पांच हथियार बंद अपराधियों  ने गोली मारी दी।

- Sponsored Ads-

युवक को गोली लगते ही बाइक से निचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार युवक को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।मृतक की पहचान पचपैका गांव के विनोद महतों के रूप में हुई।

समस्तीपुर: हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक चालक युवक को गोली मारकर किया हत्या,पुलिस कर रही है जांच 2घटना के बाद आमलोग आपसी विवाद से जोड़कर इसे देख रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article