बेगूसराय में पति के जेल जाने से परेशान पत्नी ने कर ली आत्महत्या

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के छौराही थानाक्षेत्र अंतर्गत शेखा टोला गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पति के जेल जाने से नाराज पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या की घटना इलाके में चर्चा का विषय बन हुआ है। वहीं लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला छौराही थाना क्षेत्र के शेखा टोला गांव की है।

- Sponsored Ads-

मृतक महिला की पहचान छौराही थाना क्षेत्र शेखा टोला गांव निवासी बालेसर सदा की पत्नी बनारसी देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि पिछले 20 दिन पहले शराब के मामले में पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था। पति के जेल जाने के बाद महिला लगातार परेशान हो रही थी।

उन्होंने बताया कि पति के जेल जाने के बाद पत्नी ने आवेश में आकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

वहीं छौड़ाही थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया है कि परिवारिक कलह के कारण महिला ने अपने ही घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस सारे पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article