बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष,एक ने मारा चाकू तो दूसरा गोली से घायल,दोनो का अस्पताल में किया जा रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव में शनिवार की देर शाम वार्ड संख्या एक में जमीनी विवाद को लेकर दो भाई के बीच जमकर मारपीट हो गई ।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष,एक ने मारा चाकू तो दूसरा गोली से घायल,दोनो का अस्पताल में किया जा रहा है इलाज 2मारपीट के दौरान बात इतनी बढ़ गई की दोनों भाई के बीच चाकू बाजी हो गई । चाकू बाजी की घटना से दोनों भाई घायल हो गया । इसी दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को निशाना बनाते हुए गोली चला दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारपीट व गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई । घायल की पहचान रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव वार्ड संख्या एक निवासी स्व गंगा प्रसाद का पुत्र निर्मल कुमार व संजीव कुमार के रूप में की गई है ।

स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने दोनों घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर पर कर दिया है ।वहीं घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है ।

बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष,एक ने मारा चाकू तो दूसरा गोली से घायल,दोनो का अस्पताल में किया जा रहा है इलाज 3मामले को लेकर थाना अध्यक्ष बछवारा अजीत कुमार ने बताया कि बेगम सराय गांव में दो भाई के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है मामले की छानबीन की जा रही है ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article